POCSO Victim की सुरक्षा और पुनर्वास: भारत में डिजिटल मानव अधिकार मॉडल की ज़रूरत!2026

POCSO Victim की सुरक्षा और पुनर्वास विषय पर रंगीन हिंदी इन्फोग्राफिक, जिसमें POCSO Act की पुस्तक, डिजिटल मानव अधिकार मॉडल, बाल सुरक्षा और 2026 का संदेश दर्शाया गया है।
डिजिटल युग में POCSO Victim की सुरक्षा, गोपनीयता और पुनर्वास के लिए नए मानव अधिकार मॉडल की आवश्यकता

परिचय

भारत में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की यौन अपराधों से सुरक्षा के उद्देश्य से POCSO एक्ट (POCSO Act, 2012) बनाया गया था| 

POCSO एक्ट से जुडी असली चुनौती सिर्फ अपराधियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराना या अपराधियों को सजा दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सबसे बड़ी चुनौती POCSO Victim बच्चों की सुरक्षा , गोपनीयता तथा सामाजिक, मानसिक, आर्थिक पुनर्वास को सुनिश्चित किया जाना है | 

इन्ही महत्वपूर्ण मुद्दों को दृष्टिगत रखते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट ने हाल ही में POCSO Victim के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक निर्णय दिया है | 

यह निर्णय POCSO Victim के सम्बन्ध में सुरक्षा, गोपनीयता और पुनर्वास का दायित्व राज्य के ऊपर डालता है | 

अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार को निर्देशित किया कि वह तत्काल प्रभाव से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करे | जिसका एक SOP (Standard Operative Procedure) हो | 

जिसके माध्यम से POCSO Victim की सुरक्षा और पुनर्वास का प्रबंधन आसान, पारदर्शी और बेहतर हो सके |  

POCSO Victim बच्चों के हित और उनके मानव अधिकार संरक्षण की दिशा में भारत के किसी हाई कोर्ट द्वारा दिया यह पहला अनोखा फैसला है | 

इस फैसले में POCSO Victim बच्चो की गोपनीयता बनाये रखने के लिए डिजिटल तकनीकी के उपयोग के लिए राज्य को निर्देशित किया गया है | 

यह भी पढ़ें :Delhi Excise Policy Case में Kejriwal Discharge 2026: मानवाधिकार दृष्टि

POCSO डिजिटल मानव अधिकार मॉडल क्या है ?

POCSO डिजिटल मानवाधिकार मॉडल में मुख्य रूप से POCSO Victim का PID संरक्षित पहचान डाटाबेस, डिजिटल POCSO पोर्टल (DPP)  तथा समयबद्ध SOP शामिल हैं | 

इस मॉडल के लिए POCSO Victim के मानव अधिकारों को संरक्षित करने के लिए डिजिटल तकनीकी के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया है | 

इसके आ जाने से न सिर्फ POCSO Victim को त्वरित न्याय की उम्मीद जगी है, बल्कि भविष्य में यह मॉडल POCSO Victim बच्चो के न्याय और उनके मानवाधिकार संरक्षण का एक अनोखा उदाहरण साबित होगा| 

यह भी पढ़ें :भारत में फर्जी विश्वविद्यालयों पर कार्रवाई: पूरी सूची 2026 और UGC रिपोर्ट

मानक संचालन प्रक्रिया (SOP ) क्या है ?

POCSO Victim के मामलों में नौकरशाही की लेटलतीफी और लापरवाही को रोकने तथा POCSO Victim के संरक्षण और पुनर्वास के लिए कर्नाटका हाईकोर्ट ने एक डिजिटल तकनीकी आधारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP: Standrad Operative Procedure) का अनुपालन करने के लिए सरकार को दिशा निर्देश दिए हैं| 

इसमें POCSO Victim की गोपनीयता बनाये रखने के लिए भी डिजिटिल तकनीकी के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं |  

यह भी पढ़ें : Passive Euthanasia in India: क्या Article 21 के तहत Right to Die with Dignity मान्य है?

SOP का उद्देश्य क्या है ?

कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा POCSO Victim के सन्दर्भ में बेहतर और पारदर्शी निगरानी और उनकी गोपनीयता, संरक्षण और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल तकनीकी आधारित SOP जारी करने के लिए दिशा निर्देश जारी किये गए हैं | 

इस एसओपी का उद्देश्य नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले यौन अपराधों के रोकने तथा अपराध होने के बाद POCSO Victim के संरक्षण और पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए एकल, एकीकृत, समयबद्ध और प्रौद्योगिकी-संचालित कार्यप्रणाली स्थापित करना है |  

इसका उद्देश्य अपराध होने के बाद एक स्पष्ट मार्ग प्रदान करना है जिसके तहत अपराध की प्रथम सूचना रिपोर्ट से लेकर POCSO Victim के सफल पुनर्वास तक अनावश्यक प्रक्रियात्मक देरी को टालना या कम करना, उसकी अस्पष्टता को समाप्त करना तथा विभिन्न हितधारकों के बीच के टकराव को समाप्त करना है | 

यह भी पढ़ें : Failed Romantic Relationship: क्या संबंध टूटने पर बनता है बलात्कार का केस? BNS 2023

SOP के प्राथमिक उद्देश्य क्या हैं ? 

1. प्रत्येक POCSO Victim के लिए तत्काल सुरक्षा, चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक प्राथमिक सहायता की गारंटी उपलब्ध कराना।

2. POCSO मुकदद्मे के प्रत्येक स्तर पर POCSO Victim बच्चों के अनुकूल प्रक्रियाओं को लागू करके शीघ्र, संवेदनशील और उन्हें आघात न लगे ऐसी जांच सुनिश्चित करना।

3. POCSO मुकदद्मे के दौरान सभी कार्यवाहियों और अभिलेखों में POCSO Victim की पहचान की पूर्ण रूप से डिजिटल तकनीकी द्वारा गोपनीय बनाये रखना |  

4. हर हितधारक की स्पष्ट रूप से परिभाषित भूमिकाओं के माध्यम से बिना किसी बाधा के अंतर-एजेंसी प्रतिक्रिया का समन्वय करना।

यह भी पढ़ें :Femicide: महिलाओं के मानवाधिकारों पर सबसे खतरनाक हमला |

SOP का औचित्य 

POCSO मामलो को कई अलग अलग संस्थाए देखती है जैसे कि पुलिस, बाल कल्याण समिति, चिकित्सा विभाग, मनोवैज्ञानिक, फॉरेंसिक विज्ञान विभाग आदि | 

इस SOP का औचित्य इस मान्यता से उत्पन्न हुया है कि POCSO के मामलों की देखरेख करने वाली संस्थाए अक्सर खंडित और देर से प्रतिक्रियाएँ देती हैं जिसके कारण POCSO Victim बच्चों को अनावश्यक आघात झेलना पड़ता है | 

एक एकीकृत डिजिटल तकनीकी प्लेटफॉर्म POCSO अधिनियम की प्रक्रियात्मक और जबाबदेही का एक स्पष्ट ढांचा बनाता है | 

यह ढांचा हितधारियों को उनके कर्तव्य के लिए प्रेरित करता है| अदालत ने कहा है कि  बाल अधिकारों पर सयुंक्त राष्ट्र सम्मेलमन के तहत भारत अंतराष्ट्रीय प्रतिबद्धता को अमली जामा पहनाया जा सके | 

यह भी पढ़ें : रु 54,000 करोड़ का Digital Fraud: Supreme Court ने क्यों कहा “लूट या डैकेती”?

SOP POCSO Victim के लिए एकीकृत प्रणाली ?

SOP एक डिजिटल तकनीकी आधारित एकीकृत प्रणाली है | जो POCSO में प्रथम सूचना रिपोर्ट से लेकर पुनर्वास तक गहन निगरानी रखती है | यह प्रणाली समयबद्ध सटीक और आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने में सक्षम है | 

इसके माध्यम से POCSO Victim के संरक्षण और पुनर्वास में नौकरशाही की लेट-लतीफी को रोका जा सकता है तथा सही समय से POCSO Victim तक कानूनी सहायता, कॉउन्सिलिंग से लेकर पुनर्वास की सुविधाएं बिना किसी देरी के और सुचारु रूप से पहुंचाई जा सकती हैं |  

यह भी पढ़ें :भारत में फर्जी विश्वविद्यालयों पर कार्रवाई 2026: शिक्षा का अधिकार, मानवाधिकार और कानूनी सच्चाई

छद्म नाम पहचानकर्ता (PID) और पहचान वॉल्ट प्रोटोकॉल

कर्नाटका हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार तकनीकी रूप से POCSO अधिनियम की धारा 23 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 228 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित के लिए, DPP के तहत एक सख्त गुमनामीकरण प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा। 

CCTNS/DPP पर FIR दर्ज होने पर, सिस्टम स्वचालित रूप से POCSO Victim के लिए एक विशिष्ट छद्म नाम पहचानकर्ता (PID) तैयार करेगा। 

इसके बाद  POCSO की सभी कार्यवाहियों के अनुक्रम में जिसके तहत सभी दस्तावेज़, संचार, चिकित्सा रिपोर्ट, बयान और सभी एजेंसियों के अदालती आदेश आते हैं, केवल इसी PID का उपयोग करेंगे। 

POCSO Victim की पहचान सम्बंधित सभी विवरण डीपीपी के भीतर एक अत्यधिक एन्क्रिप्टेड “पहचान वॉल्ट” में अलग से संग्रहीत किए जाएँगे। इस वॉल्ट तक पहुँच तकनीकी रूप से केवल अधिकृत कर्मियों तक ही सीमित होगी। 

किसी भी अन्य पक्ष, जिसमें विशेष न्यायालय भी शामिल है, को केवल एक विशिष्ट, तर्कसंगत न्यायिक आदेश के आधार पर ही पहुँच प्रदान की जाएगी, और ऐसी पहुँच सीमित अवधि के लिए होगी और एक अपरिवर्तनीय ऑडिट ट्रेल में दर्ज की जाएगी। 

इस प्रणाली से POCSO के तहत POCSO Victim की गोपनीयता सम्बन्धी प्रावधान गोपनीयता संरक्षण गारंटी में बदल जाएंगे |

यह भी पढ़ें : Live-in-Relationship छुपाकर शादी करना धोखा,2026? कोर्ट ने रद्द किया विवाह – जानिए पूरा कानून

डिजिटल पॉक्सो पोर्टल (DPP) 

यह एक केंद्रीय कमांड और नियंत्रण व्यवस्था है | अदालत ने निर्देशित किया कि सरकार तेजी तथा  सुदृढ़ तकनीकी के साथ एक आवश्यक, सुरक्षित क्लाउड आधारित डिजिटल POCSO पोर्टल प्रारम्भ करेगी | 

यह पोर्टल स्वंत्रत न होकर राष्ट्रीय ई-कोर्ट्स मिशन मोड प्रोजेक्ट फैज III के पहले से उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ेगा | 

यह कर्नाटक राज्य के अंदर सभी POCSO कोर्ट्स के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा | DPP के मुख्य फीचर्स में सभी हितधारकों के लिए रोल-आधारित सिक्योर लॉगिन, टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA), एक सेंट्रलाइज्ड एन्क्रिप्टेड डॉक्यूमेंट रिपॉजिटरी, ऑटोमेटेड टास्क एलोकेशन और नोटिफिकेशन, और सभी हितधारकों के लिए एक वास्तविक- समय निगरानी डैशबोर्ड शामिल किया जाएगा।  

यह भी पढ़ें : मानवाधिकार शिक्षा का नया अध्याय: बच्चों को सिखाई जाएगी लैंगिक सुरक्षा की समझ

वास्तविक समय(Real Time)-निगरानी प्रणाली 

इस आधुनिक डिजिटल तकनीकी आधारित प्रणाली के माध्यम से POCSO मामले की स्थति, POCSO Victim के संरक्षण की आवश्यकता तथा POCSO Victim के पुनर्वास की आवश्यकता और स्थति को वास्तविक समय पर जाना जा सकेगा | 

इस प्रक्रिया में प्रथम सूचना रिपोर्ट के बाद बिना किसी देरी के आरोप पत्र  का दाखिला  तथा POCSO Victim को प्रदान किये गए मुआवजे और पुनर्वास की स्थति की निगरानी वास्तविक समय के अनुसार की जा सकेगी | 

इस प्रणाली द्वारा बिना किसी देरी के POCSO मामले में POCSO Victim के समक्ष आ रही बाधाओं को पहचाना जा सकेगा | 

यह भी पढ़ें :Femicide: महिलाओं के मानवाधिकारों पर सबसे खतरनाक हमला |

पोक्सो सम्बंधित कार्यवाहियों की स्वचालित समय-सीमाएँ और अलर्ट का प्रावधान 

डीपीपी एक सक्रिय डिजिटल अनुपालन इंजन है। इस प्रणाली  को का SOP द्वारा अनिवार्य सभी वैधानिक और प्रक्रियात्मक समय-सीमाओं के साथ प्रोग्राम किया जाएग | 

उदाहरण के लिए POCSO मामलों के सम्बन्ध में अलग -अलग कार्यों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है | 

यदि इस समय सीमा का जिम्मेदार अदिकारियों या कर्मचारियों द्वारा एक निर्धारित समय सीमा में पालन नहीं किया जाता है तो तो जिला जज या निगरानी समिति के डेशबोर्ड पर अलग -अलग रंग में अलर्ट दिखाने लगता है | 

चिकित्सा परीक्षा के लिए 24 घंटे की समय-सीमा, FSL रिपोर्टों के लिए 15 दिनों की समय-सीमा, और चार्जशीट दाखिल करने के लिए 60/90 दिनों की अवधि निर्धारित की गई है। 

इस प्रणाली के तहत एक रीयल-टाइम, ट्रैफिक-लाइट रंग-कोडित प्रणाली निगरानी पर दिखाई देने लगती है | 

जिला न्यायाधीश और निगरानी समिति के डैशबोर्ड पर यदि हरा रंग दिखाई दे रहा है तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा होने का संकेत मिलता है |   

यदि रंग पीला है तो समय-सीमा अपनी अंतिम तिथि के करीब है (जैसे, 48 घंटे शेष हैं) और यदि यह रंग  लाल है तो समय-सीमा का उल्लंघन हुआ है। 

किसी भी महत्वपूर्ण समय-सीमा का उल्लंघन होने पर, एक स्वचालित, सिस्टम-जनित उच्चीकरण अलर्ट एसएमएस और आधिकारिक ईमेल के माध्यम से नामित पर्यवेक्षी प्राधिकारी को भेजा जाता है | यह डिजिटल  तकनीकी  शून्य विलम्ब सुनिश्चित करने में मदद देती है | 

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में शिकायत कैसे दर्ज कराएँ ?

पॉक्सो डिजिटल मानव अधिकार मॉडल के अनुपालन के लिए अदालत द्वारा दर्शित मार्गदर्शक सिद्धांत

कर्नाटका हाई कोर्ट द्वारा निर्देशित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) समझौता न किये जाने वाले सिद्धांतों के एक समूह पर आधारित है, जिसका अनुपालन सभी हितधारकों द्वारा POCSO की हर कार्यवाही, निर्णय और उसके प्रावधानों की व्याख्या में किया जाना चाहिए | ये सिद्धांत निम्नवत हैं :

1. बच्चों के सर्वोत्तम हित का सिद्धांत

POCSO के सम्बंधित सभी निर्णय बच्चो के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रख कर किये जायेगे | बच्चों के सर्वोत्तम हित के विपरीत किसी भी प्रक्रिया या आदेश की अनुमति नहीं है | POCSO Victim बच्चो का का शारीरिक, मानसिक और विकासात्मक हित सर्वोपरि रखना होगा |  

2. आघात -सूचित देखभाल 

POCSO Victim बचे से बात-चीत करने के दौरान सभी कर्मचारियों, जिसमे पुलिस ,डॉक्टर, परामर्शदाता और न्यायिक अधिकारी आते है, को बच्चे को लगे सदमे/आघात के संकेतों और लक्षणों को समझने और उसके बाद प्रतिक्रिया देने के लिए उनका उचित प्रशिक्षण किया जाना चाहिए | 

न्याय व्यवस्था द्वारा सक्रीय रूप से POCSO Victim का पुनः उत्पीड़न रोकने के लिए भरस्कर प्रयास किये जाने चाहिए | 

3. शून्य विलंब का सिद्धांत

POCSO के मामलों में अदालत ने शून्य विलम्ब के सिद्धांत को महत्व दिया है | POCSO अधिनियम, नियम  और SOP में निर्धारित समय सीमाओं को स्वैक्षिक नहीं बल्कि आज्ञापक माना है | 

इन समय सीमाओं में किसी भी हितधारक द्वारा जानबूज कर लेटलतीफी बच्चो के शीघ्र न्याय के मौलिक अधिकार का उलंघन करार दिया गया है | 

नयी डिजिटल प्रणाली द्वारा यह लेटलतीफी स्वतः पकड़ ली जाएगी और आवश्यक कार्यवाही की जा सकेगी | 

4. पॉक्सो पीड़ित के विश्वास की पुनर्स्थापना 

POCSO Victim से सम्बंधित आपराधिक न्याय प्रणाली प्रणाली का उद्देश्य सिर्फ अपराधी की दोषसिद्धि  तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका विस्तार POCSO Victim की सुरक्षा, गरिमा और उनमे आत्मविश्वास की पुनर्बहाली की भावना पैदा करने तक है | 

इसलिए POCSO Victim से संस्थागत बात-चीत इस प्रकार की जानी चाहिए कि उन्हें अपनी सुरक्षा, गरिमा और आत्मविश्वास की पुनर्बहाली का आभास हो सके | 

5. डिजाइन द्वारा निजता और गोपनीयता की सुरक्षा 

POCSO अपराधों में POCSO Victim बच्चों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण पहलू है | इसे सिर्फ प्रक्रियात्मक नियम द्वारा सुरक्षित नहीं किया जा सकता है | 

अदालत ने POCSO Victim की सुरक्षा के लिए डिजिटल तकनीकी के उपयोग पर जोर दिया है | यह तकनीकी बच्चों की अनधिकृत पहचान को असंभव बनाती है | 

यह भी पढ़ें : Discharge क्या है? सिद्धांत, प्रावधान और न्यायिक दृष्टिकोण

पॉक्सो डिजिटल मानव अधिकार मॉडल के क्रियान्वयन सम्बन्धी चुनौतियाँ 

1. डिजिटल ढांचे की कमी : 

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल तथा नेट कनेक्टिविटी तथा कुशल स्टाफ की कमी SOP के मार्ग में बाधा खड़ी कर सकते हैं | 

2. साइबर सुरक्षा का ख़तरा : 

POCSO Victim का डिजिटल डाटा अत्यंत संवेदनशील है साइबर सुरक्षा खतरों से वह भी अछूता नहीं हो सकता है | 

3. संस्थागत विरोध की संभावना : 

ग्रामीण क्षेत्रों में उचित डिजिटल नेटवर्क के अभाव तथा समय से कार्य न होने पर उनके विरुद्ध कार्यवाहियों के विरोध में पुलिस, अस्पताल, बाल कल्याण समिति के लोग इस कार्य प्रणाली का विरोध कर सकते हैं | 

4. कुशल मानव संसाधन की कमी :

POCSO मुकदद्मे के दौरान POCSO Victim को सलाह देने तथा सूचना देते समय आघात से बचाव और बाल मनोविज्ञान, फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों और प्रशिक्षित कर्मियों की कमी SOP के सुचारू संचालन में बाधा खड़ी कर सकते हैं |  

यह भी पढ़ें :डिजिटल अरेस्ट : मानव अधिकारों पर एक अदृश्य हमला

न्यायिक सक्रियता का परिणाम पॉक्सो डिजिटल मानव अधिकार मॉडल क्या?

यह कहने में कोई अतिश्योक्ति न होगी कि POCSO Victim की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए POCSO अधिनियम की सैद्धांतिक सीमाओं से बाहर जाकर कर्नाटका हाई कोर्ट ने आधुनिक डिजिटल तकनीकी से लैस एक व्यवहारिक नवोन्वेषण आधुनिक डिजिटल प्रणाली को उपलब्ध कराया है |

जो भविष्य में POCSO Victim को त्वरित न्याय दिलाने के अलावा उनके मानव अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम होगा | 

कर्नाटका हाई कोर्ट के निर्णय ने स्पष्ट कर दिया है कि POCSO अधिनियम पोक्सो अपराधियों के लिए न सिर्फ सैद्धांतिक रूप से कठोर था लेकिन अब वह व्यवहारिक और तकनीकी रूप में भी कठोर हो गया है | 

यद्धपि POCSO Victim के लिए POCSO डिजिटल मानवाधिकार मॉडल अभी विधिक, मानव अधिकार और नीति विशेषज्ञों द्वारा मान्यता प्राप्त शब्दावली नहीं है | यह पहली बार लेखक द्वारा विचारित शब्दावली है, लेकिन उम्मीद है इस शब्दावली पर विधिक, मानव अधिकार और नीतिगत क्षेत्र के विशेषज्ञ मंथन करेंगे | 

POCSO के लागू होने के बाद शायद ही किसी माननीय न्यायधीश ने POCSO Victim के मानव अधिकारों की रक्षा और न्याय हेतु इतनी न्यायिक सक्रियता ( Judicial Activism) दिखाई हो जितनी कर्नाटका हाई कोर्ट के माननीय न्यायाधीश सूरज गोविंदाराज ने दिखाई है | 

शायद लेखक को उनकी न्यायिक सक्रियता ने ही यह लेख लिखने को विवश किया है | शायद जीवन में लेखक को उनसे मिलने का मौक़ा मिला तो वह उनका अभिवादन जरूर करना चाहेगा |  

यह भी पढ़ें : निःशुल्क विधिक सहायता और मानव अधिकार : भारत से वैश्विक मानकों तक

निष्कर्ष :

POCSO Victim नाबालिग बच्चों को सिर्फ यौन अपराधों से बचाने का क़ानून नहीं है, बल्कि POCSO Victim बच्चो के साथ हुए अपराध के बाद भी उनकी सुरक्षा और पुनर्वास का एक सशक्त माध्यम है | यह बच्चो के मानव अधिकार की रक्षा का अंतिम लक्ष्य है | 

डिजिटल मानव अधिकार मॉडल POCSO Victim सुरक्षा, गोपनीयता और POCSO Victim के पारदर्शी पुनर्वास को सरकार की तरफ से सुनिश्चित करने का एक अचूक औजार है | 

यह मॉडल POCSO Victim की न्याय प्रक्रिया पर 24 X 7 निगरानी रखने में सक्षम होगा | इसके कारण POCSO Victim के केस पर गहन निगरानी रखी जा सकेगी, जिससे बच्चों की सुरक्षा, गोपनीयता और पुनर्वास में कोई चूक न हो | 

आधुनिक डिजिटल तकनीकी से लैस यह मॉडल POCSO Victim को न्याय दिलाने और उनके मानव अधिकारों को सुरक्षित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा | 

यह भी पढ़ें :प्रेम के नाम पर पॉक्सो से मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ ):

प्रश्न 1 :POCSO डिजिटल मानव अधिकार मॉडल क्या है ? 

उत्तर : यह POCSO Victim के हित में एक एकीकृत डिजिटल प्रणाली है जिसमें FIR, जांच, मेडिकल केयर, मनोवैज्ञानिक सहायता, कोर्ट की सुनवाई, और पुनर्वास सम्बन्धी सभी प्रक्रियाएं एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित, गोपनीय, पारदर्शी और बाल केंद्रित तरीके से संचालित होती हैं।

प्रश्न 2. यह मॉडल POCSO Victim के लिए क्यों जरूरी है ? 

उत्तर : क्योकि यह मॉडल POCSO Victim बच्चो को बार बार कोर्ट में आने से बचाता है ,जांच में अनावश्यक देरी से बचाना है और POCSO Victim की पहचान उजागर होने से रोकता है तथा POCSO Victim की सुरक्षा और पुनर्वास की पुख्ता व्यवस्था की गारंटी देता है | 

प्रश्न 3 : PID-based anonymity क्या है?

उत्तर : यह एक अनूठी प्रणाली है जिसमें हर बच्चे को एक Personal Identification Digit (PID) दिया जाता है। सभी हितधारक इसी PID के माध्यम से पॉक्सो केस को ट्रैक करते हैं जिसके कारण POCSO Victim के नाम, पता या फोटो कुछ भी सार्वजनिक नहीं होता है |  

प्रश्न 4 : Digital POCSO Portal (DPP) क्या है?

उत्तर : यह एक सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म है जहाँ—FIR दर्ज होती है, मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्य अपलोड होते हैं; जाँच की प्रगति दिखती है; कोर्ट की सुनवाई की तारीखें ऑटो-अपडेट होती हैं; POCSO Victim को रियल-टाइम सपोर्ट और पुनर्वास की व्यवस्था मिलती है| 

प्रश्न 5 : इस मॉडल से समयबद्ध जांच और ट्रायल कैसे सुनिश्चित किया जाता है?

उत्तर : यह डिजिटल पोर्टल स्वचालित रूप से रिमाइंडर्स प्रेषित करता है | प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर देरी होने पर डैशबोर्ड पर रेड कलर का सिग्नल भेजता है | जिससे जांच और ट्रायल को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जा सकता है | 

प्रश्न 6 : इस मॉडल के मानवाधिकार आयाम क्या हैं?

उत्तर : इस मॉडल के मानव अधिकार आयामों में गोपनीयता का अधिकार, गरिमा का अधिकार, मुआवजे का अधिकार, त्वरित और सुरक्षित न्याय का अधिकार, पुनर्वास और मानसिक स्वास्थ्य का अधिकार, बच्चों के सर्वोत्तम हित का अधिकार, अनावश्यक मानसिक आघात से सुरक्षा का अधिकार आदि शामिल हैं |  

यह भी पढ़ें : इंसान वही, हक अलग क्यों? कब मिलेगा LGBTQ+ को विवाह का अधिकार! 

अस्वीकरण :

यह लेख केवल शैक्षणिक और विधिक जन-जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है | यह किसी विशेष व्यक्ति, संस्था या मामले के लिए कानूनी सलाह नहीं है | अधिक जानकारी के लिये योग्य अधिवक्ता से परामर्श आवश्यक है |

 लेखक

 Dr Raj Kumar

 Founder- Human Rights Guru / Law Vs Reality 

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *